Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के आरोपी समर सिंह की जमानत पर सुनवाई अगले हफ्ते





भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के आरोपी समर सिंह की जमानत पर सुनवाई अगले हफ्ते


बनारस के होटल में लटकता मिला था शव


प्रयागराज। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध के आरोपी सिंगर समर सिंह की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट इस मामले में अगले हफ्ते फिर सुनवाई करेगा। इसके पहले दोनो पक्षों के वकीलों ने अपने तर्क प्रस्तुत किए। गौरतलब है की भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की संदिग्ध मौत 26 मार्च 2023 को बनारस के सारनाथ स्थित एक होटल में हो गई थी। उनका शव होटल के कमरे में लटकता हुआ पाया गया था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार वह नशे की हालत में नहीं मिली थी। उनकी कलाई पर चोट के निशान भी मिले थे और कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला था। आकांक्षा दुबे अपनी फिल्म लायक हूं मैं नालायक नहीं की शूटिंग करने बनारस गई थी। आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी सिंगर समर सिंह को इसके लिए जिम्मेदार बताया गया था। समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। जो इन दोनों बनारस की जेल में बंद है।




Post a Comment

0 Comments