चांद हुआ हमारा, चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग
प्रयागराज। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त को शाम 6 बजकर चार मिनट पर चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग किया। विक्रम लैंडर के चांद की जमीन पर पहुंचते ही इसरो के वैज्ञानिकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दक्षिण अफ्रीका से देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह नए भारत की शक्ति और विकसित भारत का शंखनाद है। चांद की दक्षिणी ध्रुव पर अभी तक दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका है। अपनी 40 दिन के इस सफर में चंद्रयान-3 ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत का झंडा गाड़ दियाहै। है













0 Comments