Header Ads Widget

Responsive Advertisement

' नेशनल स्पेस डे ' के रूप मनाया जायेगा 23 अगस्त

 








' नेशनल स्पेस डे ' के रूप मनाया जायेगा 23 अगस्त


प्रधानमंत्री ने बैंगलोर में इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात के दौरान कही बात

प्रयागराज। चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अगस्त शनिवार को इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने बेंगलुरू पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 23 अगस्त को 'नेशनल स्पेस डे' के रूप में मनाने की घोषणा की और विक्रम लैंडर के लैंडिंग करने की जगह को 'शिव शक्ति' का नाम दिया वहीं चंद्रयान-2 के चंद्रमा को छूने की जगह को 'तिरंगा'के नाम से संबोधित किया। अपने ग्रीस दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे बेंगलुरू पहुंचे जहां उन्होंने चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए उन्हें इस उल्लेखनीय सफलता के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी। इसरो टेलिमेटरी ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल परिसर में उन्होंने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने की घोषणा करते हुआ इसे नए भारत का प्रतीक बताया।
 विक्रम लैंडिंग की जगह को 'शिव शक्ति' का नाम दिया इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-2 के चंद्रमा पर छूने की जगह को 'तिरंगा' नाम भी दिया। इस दौरान इसरो प्रमुख एस सोमनाथ में उन्हें विक्रम लैंडर का प्रतीक चिन्ह और प्रज्ञान रोवर द्वारा चंद्रमा की सतह की खींची गई फोटो को भेंट किया।

Post a Comment

0 Comments