Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जल आपदा से बचाएंगी 'सखियां'


जल आपदा से बचाएंगी  'सखियां'



प्रयागराज में नियुक्त होगी 44 'आपदा सखियां'







प्रयागराज। मानसून के दौरान बाढ़ सहायता का कार्यक्रम की मदद करने के लिए राज्य सरकार ने एक प्रपोजल तैयार किया है। जिसके तहत राज्य भर में आपदा सखियां तैनात करने पर विचार किया जा रहा है। जिसके तहत लखनऊ में आपदा सखियां के प्रशिक्षण की तैयारी है। मानसून के दौरान राज्य भर में बाढ़ की स्थिति पर राज्य बाढ़ सहायता कार्यक्रम एवं प्रबंधन सरकार की प्राथमिकताओं ने से एक है। इसलिए सरकार ने इससे निपटने के लिए लोगों की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय किया है। जिसके बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में हानि को न्यूनतम किया जा सके। आपदा सखियां इसी कार्यक्रम का एक हिस्सा है। राज्य सरकार ने संगम नगरी में भी 44 आपदा सखियों की नियुक्ति करने जा रही है। संगम नगरी में  गंगा, यमुना और उसकी सहायक नदियों में हर साल आने वाली बाढ़ से भारी आर्थिक नुकसान होता है। नदियों के किनारे बसे लोगों के बीच जागरूकता का कार्यक्रम चला कर इस नुकसान से बचा जा सकता है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक प्रयागराज शरद कुमार सिंह के अनुसार 44 आपदा सखियों की नियुक्ति जिले में होने जा रही है।यह सखियां बहादुरपुर, करछना, मेजा, बहरिया, सैदाबाद, जसरा और भगवतपुर से संबंधित है।

Post a Comment

0 Comments