Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उज्जवल रमण और तनुज पूनिया के साथ पहुंचे जिला जेल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, उज्जवल रमण और तनुज पूनिया के साथ पहुंचे जिला जेल


भडेवरा कांड में जिला जेल में बंद लोगों से मिल मदद का दिया भरोसा

नैनी। प्रयागराज के करछना तहसील अंतर्गत भडेवरा
 गांव में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर के समर्थन में हुए बवाल में पकड़े गए दर्जनों लोगों के समर्थन में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह व बाराबंकी के सांसद तनुज पूनिया जिला जेल पहुंचे। जेल में बंद लोगों से मुलाकात करने के बाद प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर हम लोग यहां आए है। उपद्रव के के आरोप में जिन लोगों को पकड़ा गया है। वह वास्तव में निर्दोष है। जबकि उपद्रवी मौके से फरार हो गए हैं। इसलिए प्रदेश सरकार को जांच के आधार पर ही कार्रवाई करनी चाहिए











इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां दलित लोगों के विरोध में रही हैं। भडेवरा बवाल के दौरान भी निर्दोष लोगों को जेल भेजा गया है जिसकी वह कड़ा विरोध करते हैं। पकड़े गए लोगों को विधिक सहायता देने की बात अजय राय ने कही। इस अवसर पर अशोक सिंह पटेल कांग्रेस जिला अध्यक्ष जमुना पार, कामद प्रताप सिंह महासचिव कांग्रेस यमुनापार, शिवराम सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष कांग्रेस जमुनापार, फ़ुज़ैल हाशमी महानगर अध्यक्ष, हरिकेश त्रिपाठी समन्वयक, इमरान खान समन्वयक, सुशील त्रिपाठी किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, अरुण कुमार सिंह उपाध्यक्ष जमुनापार, चंद्रभान पाल जिला महासचिव जमुनापार, अवनीश कौल जिला पंचायत सदस्य, मंजू संत समन्वयक जमुनापार, धर्मराज रत्नाकर, जितेंद्र राज वरिष्ठ उपाध्यक्ष यमुनापार, देवी प्रसाद पांडे वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रदीप मिश्रा पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस, गौरव पांडे जिला अध्यक्ष कौशांबी, शादाब अहमद, अशफाक अहमद, मोहम्मद फरहान सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments