Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जिला कारागार में बंदियों के लिए लगाया गया ध्यान-योग कार्यक्रम

जिला कारागार में बंदियों के लिए लगाया गया ध्यान-योग कार्यक्रम


नैनी।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरूवार को जिला जेल में निरुद्ध बंदियों मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के उद्देश्य से एक विशेष ध्यान एवं योग शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बंदियों को विपश्यना ,ध्यान योग परमहंस अदवैतानंद द्वारा प्रदत परम योग का ज्ञान दिया गया।




इस अवसर पर अनूप कुमार गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता ,विकास गुप्ता, प्रशांत त्रिपाठी ने प्राणायाम, ध्यान, आसन और सकारात्मक सोच का भी अभ्यास कराया। विकास गुप्ता ने रत्नाकर से वाल्मीकि बनने का आह्वाहन किया। निर्बल एवं असहाय बंदियों दी निःशुल्क विधिक सहायता की सम्पूर्ण जानकारी दी। योग प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योग और ध्यान से तनाव कम होता है, मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। बंदियों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 




कार्यक्रम के बाद कारापाल शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी का धन्यवाद गया। और मन के कैद से आज़ाद होने की बात कही। इस अवसर पर जेलर अलोक कुमार, उप जेलर सौरभ सिंह यादव,उप जेलर सिमरन, उप जेलर अमर सिंह,उप जेलर विजय प्रताप,उप जेलर अभिलाषा, उप जेलर सुलेखापल साहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments