Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लव मैरिज करने के बाद छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम

 लव मैरिज करने के बाद छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम



परिजनों की नाराजगी के चलते खुद को मारी थी गोली

प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र स्थित सदियापुर मोहल्ले में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा महक सिंह के खुद को गोली मारने के बाद उसे एसआरअन में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज़ चल रहा है। इस घटना के पीछे मिली जानकारी के अनुसार महक का पड़ोस के ही रहने वाले  एक युवक से करीब तीन साल पहले लव अफेयर चल रहा था। इसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। 25 जून को महक ने उस लड़के से कोर्ट मैरिज कर लिया। घरवालों को इस बात की जानकारी हो गई। घरवालों को यह बात नागवार गुजरी। इसको लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। कई रिश्तेदारों और घरवालों ने बेटी को समझाया और उसकी शादी दूसरे जगह तय कर दी। इसके बाद महक ने घर पर रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। 






जिस वक्त महक ने खुद को पिस्टल से गोली मारी तो आवाज सुनकर घरवाले भागकर कमरे में पहुंचे। जहां पर वह जमीन में पड़ी तड़प रही थी। घरवाले बेटी के प्रेम प्रसंग की पूरी कहानी जान चुके थे। गोली लगने के बाद घरवाले बेटी के मरने का इंतजार करते रहे, लेकिन बाद में पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। 25 जून को 18 वर्ष पूरा होने पर महक ने युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो घरवालों ने शादी मानने से इंकार कर दिया। जिससे महक परेशान हो गई और ऐसा कदम उठा लिया। मध्यप्रदेश के रीवा त्यौंथर बाबूपुर निवासी धर्मराज सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। वह प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र के सरियापुर मोहल्ले में मकान बनवाकर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। धर्मराज के एक बेटा और एक बेटी है। पिता के मुताबिक ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर आए और अपनी पिस्टल पलंग पर रख दिया। इसके बाद उनकी बेटी महक सिंह पहुंची और पिता की लाइसेंसी पिस्टल उठाकर खुद को गोली मार ली। घरवालों के मुताबिक बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

Post a Comment

0 Comments