मृतक सौम्या यादव
कुएं में मिली 4 साल की बच्ची की लाश, हड़कंप
रात के अंधेरे में बिस्तर से हुई गायब
नैनी। नैनी औद्योगिक क्षेत्र के मवैया गांव में शुक्रवार की देर रात 4 साल की बच्ची अपने बिस्तर से अचानक गायब हो गई। पता चलने पर परिजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला। तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तलाशना शुरू किया। तभी किसी की निगाह घर से 50 कदम की दूरी पर स्थित कुएं पर गई। झांक कर देखा तो बच्ची का शव उतराता दिख। औद्योगिक पुलिस ने मौके पर एसडीआरएफ और फायर सर्विसेज की टीम को भी बुला लिया। सुबह करीब 9:00 बजे बच्ची का शव कुएं से निकाला जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
जानकारी के अनुसार मवैया गांव के रहने वाले संजय कुमार यादव पुत्र स्वर्गीय बाबूराम यादव सोमेश्वर नाथ पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। परिजनों और तीन भाइयों के साथ रहते हैं। उनकी चार साल की इकलौती बेटी सौम्या यादव मार्गदर्शक प्ले स्कूल में प्ले क्लास की छात्रा थी। बताया जाता है कि शुक्रवार की देर रात वह अपनी मां के साथ अलग कमरे में सोई थी। उसकी मां ममता यादव के अनुसार रात में वह दो तीन बार शौच के लिए उसे लेकर बाहर गई थी। इसी बीच उनकी बच्ची बिस्तर से गायब हो गई। कुछ देर बाद जब उन्हें पता चला तो उन्हें उन्होंने परिजनों को बात बताई तो हड़कंप मच गया। परिजन व गांव वालों ने पहले तो आसपास तलाश किया जब सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस में भी आसपास तलाशना शुरू किया। घर के पास मौजूद एक कुएं में झांक कर देखा गया तो बच्ची का शव उतराता मिला। कई घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव निकाला जा सका।
एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम
इस बीच एसडीआरएफ की टीम व फायर सर्विसेज के लोग भी मौके पर पहुंच गए घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। एसओ औद्योगिक क्षेत्र संजीव चौबे ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।















0 Comments