Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मौत की रफ्तार' में प्रयागराज तीसरे नंबर पर

'



मौत की रफ्तार' में प्रयागराज तीसरे नंबर पर


परिवहन विभाग ने 'रोड एक्सीडेंट इन यूपी 2022' में 2021 के जारी किए आंकड़े


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग ने 'रोड एक्सीडेंट इन यूपी 2022' में 2021 में हुई कुल 7081 मौतों का आंकड़ा जारी किया है। सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों में प्रयागराज का तीसरा स्थान है। दुर्घटना की पहली वजह तेज रफ्तार और ड्राइविंग में लापरवाही है। परिवहन विभाग के अनुसार यदि हादसे रोकने के लिए जिम्मेदार गंभीर हो तो मौतों का ग्राफ नीचे आ सकता है। 75 जिलों में प्रथम 15 जनपद कुल मौतों का 36.2 फ़ीसदी के लिए जिम्मेदार है। जिसमें प्रयागराज तीसरे नंबर पर है। जहां 2021 में हुई मार्ग दुर्घटना में 535 मौतें हुई। जो कुल मौतों का 2.5 फ़ीसदी है। कानपुर 498 मौतों के साथ पहले स्थान पर है। जो 2.8 फ़ीसदी है। दूसरे नंबर पर आगरा 549 के साथ 2.5 फ़ीसदी मौतों का जिम्मेदार है। विभाग के अनुसार इन जिलों में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष कार्य योजना अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments