बुलडोजर चलने के दौरान मिले असलहे, नामजद एफआईआर
शूटर अब्दुल कवि,पिता गनी,पत्नी कनीज फातिमा का नाम शामिल
प्रयागराज। कौशांबी के सराय अकिल थाने के अंतर्गत भकंडा गांव में अतीक अहमद के शूटर अब्दुल कवी के घर शुक्रवार को बुलडोजर चलने के दौरान बड़ी संख्या में असलहे मिले थे। इस मामले में सराय अकिल थाने में 11 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है। जिनमें 5 महिलाएं हैं। जिनमें अब्दुल कवी, अब्दुल गनी, कनीज फातिमा, अब्दुल वली, फोजिया बानो, अब्दुल बुशरा, अब्दुल मुगन, शाहीन बानो, अब्दुल कादिर, फोजिया बानो शामिल हैं। यह सभी फरार बताए जाते हैं। बताया जाता है कि इन हथियारों में चार देसी कट्टे, एक अद्धी, कई जिंदा कारतूस, दो चाकू और कई देसी बम शामिल हैं। जिन्हें बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार इन हथियारों को दीवार के बीच में छिपाया गया था। गौरतलब है कि 25 जनवरी 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या में आरोपी अब्दुल कवी 18 सालों से फरार चल रहा है।













0 Comments