होली मिलन समारोह में कैबिनेट मंत्री नंदी हुए शामिल
होली गीत गाकर सभी को किया आनंदित
नैनी,प्रयागराज। भाजपा नैनी मंडल के तत्वावधान में पीडीए कॉलोनी के डी ब्लॉक में शुक्रवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरसिंह ने किया। कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने होली गीत गाकर उपस्थित लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया और उन्होंने सभी को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश मिश्रा, विनोद तिवारी, राजेश तिवारी, बीबी सिंह, जयशंकर मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता घनश्याम जयसवाल, सुनील जायसवाल, जितेंद्र निषाद, गुरु प्रकाश राव, बुलबुल रामजी मिश्रा, रवि मिश्रा,करण सिंह, धर्मराज पटेल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रजत दुबे, किसान मोर्चा के अध्यक्ष नीरज शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार भारतीय, अजीत जयसवाल, अनूप पासी, श्याम मिश्रा, समर सिंह, राजेश तिवारी, प्रदीप अनुराग चंदेल,तिवारी, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम में विशेष रुप से अनुसूचित मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ डब्बू ने पार्टी का गीत गाकर सभी का उत्साह वर्धन किया।














0 Comments