Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सड़क हादसे में होमगार्ड समेत दो की मौत,एक गंभीर

 




सड़क हादसे में होमगार्ड समेत दो की मौत,एक गंभीर



नैनी। लेप्रोशी चौराहे के समीप रेलवे अंडर पास के करीब मामा भांजे तालाब की तरफ जाते समय गुरुवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर तोड़ते हुए बाइक और मोपेड सवार को टक्कर मार दी। कुछ दूर जाकर बोलेरो भी पलट गई।अनियंत्रित बोलेरो की चपेट में के चपेट में बाइक और मोपेड पर पर सवार दो लोग आ गये। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ ही देर में मौत हो गई।
 मृतकों में एक कौंधियारा थाने के घोघवा निवासी  होमगार्ड और अन्य दारागंज निवासी बताया जा रहा है। घटना में मड़ोका,नैनी निवासी बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगो ने सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को स्वरूप रानीं नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।






हताहतों में पुलिस लाइंस में पदस्थ होमगार्ड समय लाल यादव और दारागंज निवासी राजेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी पुलिस के पहुंचने से पहले मौत हो गई। घटना में बोलेरो भी पलट गई। बोलेरो चालक राजाराम भारतीय गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान और नैनी थाने की फोर्स ने स्थित को सम्हाला।



Post a Comment

0 Comments