Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सरकार देगी इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी






सरकार देगी इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी 


पोर्टल के माध्यम से करना होगा आवेदन

प्रयागराज। ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है। कुछ सालों से शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल भी बढ़ा है। सरकार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही एक पोर्टल लांच कर सकती है। जिसके माध्यम से लोग सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रयागराज के सूत्रों ने दी है। प्रयागराज में 2021 से 22 तक कुल 241 इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन रजिस्टर्ड हुए थे। वहीं इस साल पहले छह माह में ही 702 वाहन रजिस्टर हो चुके हैं। वहीं चार पहिया वाहनों की संख्या चार से 54 तक पहुंच चुकी है। जानकारी के अनुसार अगर सब कुछ ठीक रहा तो दो पहिया वाहनों पर पांच हजार और चार पहिया वाहनों पर एक लाख की सब्सिडी मिल सकती है। पोर्टल पर आवेदन करने के बाद अधिकारियों की अनुशंसा पर पैसा खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments