Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जावेद पंप समेत दस पर गैंगस्टर की कार्यवाई






 जावेद पंप समेत दस पर गैंगस्टर की कार्यवाई


अटाला हिंसा के आरोपियों के खिलाफ करेली पुलिस की कार्यवाई

प्रयागराज। 10 जून 2022 को प्रयागराज की अटाला इलाके में बवाल और हिंसा की साजिश के मुख्य आरोपी जावेद पंप समेत 10 लोगों के खिलाफ करेली पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। पुलिस ने जावेद मोहम्मद पंप, फैसल रजा,आरिफ अली, आसिफ अहमद ,अहमद अली, इलियास ,आसिफ, अब्दुल रहमान, हमजा अंसारी और आमिर खान के खिलाफ उत्तर प्रदेश की गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गौरतलब है कि 10 जून 2022 को जुमे के दिन अटाला इलाके में जमकर बवाल और हिंसा हुई थी। बताया जाता है कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के बयान के बाद कई जगहों पर हिंसा हुई थी। जिसमें पूर्व एडीजी प्रेम प्रकाश की गाड़ी पर भी पथराव हुआ था। जिसमें उनका गनर घायल हो गया था। इसके अलावा भी कई अन्य पुलिस अधिकारी और जवान इस पथराव में चोटिल हो गए थे। हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों में भी आग लगा दी गई थी। जिसमें जावेद पंप को मुख्य आरोपी बनाया गया था। इस हिंसा में 108 लोगों को गिरफ्तार का जेल भेजा गया था। जबकि 24 फरार बताए जाते हैं।

Post a Comment

0 Comments