Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नागपंचमी पर नागवासुकी मंदिर में भक्तों की रही भारी भीड़

 




नागपंचमी पर नागवासुकी मंदिर में भक्तों की रही भारी भीड़


प्रयागराज के इस मंदिर में  नागवासुकी के साक्षात विराजमान होने की मान्यता



प्रयागराज। नाग पंचमी भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। भारत सहित नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य दक्षिण एशियाई देशों में लोग इस हिंदू त्योहार पर नागों की पूजा करते हैं। नाग पंचमी श्रावण के शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इस बार नाग पंचमी 21 अगस्त को मनाया जा रहा है। है। सोमवार को पड़े नागपंचमी का एक विशेष महत्व है। नाग भगवान शिव के आभूषण के रूप में देखे जाते हैं। मान्यता है की आज भगवान नागवासुकी पूजा करने से भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न होते हैं।  नागवासुकी मंदिर में केवल एक बार नागपंचमी के दिन ही भगवान नागवासुकी का अभिषेक करने की अनुमति है। मात्र आज के दिन ही उनका विशेष प्रसाद धान का लावा और दूध चढ़ाया जाता है। साल के बाकी दिन दर्शन मात्र होता है। पौराणिक मान्यता है की यहां दर्शन और पूजन करने से कालसर्प दोष हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में भक्त प्रयागराज स्थित भगवान नागवासुकी के मंदिर पर दूध और जल अर्पण करने पहुंचे। भक्तों की कतार को देखकर आस्था का सैलाब सहज अनुमान लगाया जा सकता है।


Post a Comment

0 Comments