
कार्यक्रम को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

मौजूद स्थानीय नेता और कार्यकर्ता
2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बनेगी बीजेपी सरकार : केशव प्रसाद मौर्य
बीजेपी कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में नैनी पहुंचे डिप्टी सीएम
नैनी । औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑडिटोरियम में मंगलवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बीजेपी के जमुनापार जिले के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान जमुनापार के नवनियुक्त अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों के संवाद एवं स्वागत अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा मै पहले कार्यकर्ता हूं फिर उपमुख्यमंत्री हूं। यमुनापार का हर एक कार्यकर्ता अपने को उपमुख्यमंत्री से कम ना समझे। डाँ.मुरली मनोहर जोशी यहां से सांसद नही बनते तो यह यमुना का पुल नही बनता। भाजपा की पूर्व सरकारों मे इलाहाबाद जिला जैसे आईसीयू में पडा हो इसे आक्सीजन देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल की देन है। आज चारों तरफ विकास ही विकास दिखाई देता है। विकास की गंगा वह रही है। अब खनन और शराब माफियाओं की जगह जेल है। भाजपा सरकार में प्रतिभाशाली युवा को कोई नौकरी से से रोक नही सकता। डिप्टी सीएम ने बताया 500 वर्षों बाद आज रामलला का मंदिर बन रहा है। जल्द विराजमान भी होंगे वह आप सबके कमल खिलाने से संभव हुआ। 2024 मे तीसरी बार मोदी सरकार बनने की आहट से विपक्ष में खलबली मची है। तरह की गठबंधन और षड़यंत्र रच रहे हैं लेकिन देश की जनता फिर से मोदी सरकार बनाकर विपक्षियों के मंसूबो पर पानी फेरेंगी। इससे पहले जिलाध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति और विधायक पियूष रंजन निषाद ने बुके और अंगवस्त्रम् देकर उपमुख्यमंत्री एवं मंचस्थ जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डाँ.वीके सिंह,मेयर गणेश केसरवानी, ज़िलाध्यक्ष महानगर राजेन्द्र मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चन्द्र गुप्ता, कमलेश कुमार, विधायक हर्ष वर्धन वाजपेई,एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी,पूर्व विधायक नीलम करवरिया, पूर्व विधायक दीपक पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभाशंकर पांडेय, शिवदत्त पटेल, विभूति नारायण सिंह,अशोक सिंह, प्रबंधक युनाईटेड ग्रुप जगदीश गुलाटी,डाँ.भगवत पांडेय, संचालन जिला महामंत्री राजेश शुक्ला,विक्रमादित्य मौर्य,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी,महानगर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी,राज कुमार मिश्र,जय सिंह पटेल, सुरेश शुक्ला,प्रकाश शुक्ला प्रचंड,वृजेश पांडेय आदि के साथ भारी संख्या में यमुनापार पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।












0 Comments