मानस रामलीला का कर्ण घोड़ा शोभायात्रा सजधज कर निकला
नैनी। मानस रामलीला समिति द्वारा कर्ण घोड़ा शोभायात्रा भव्यता के साथ रविवार को सजधज कर इश्वर प्रेम आश्रम अभिमन्यु शाखा पार्क से शनि देव मंदिर, चकभटाई जेडकाटन मिल्स तिराहा होता हुआ अरेल मोड़, शंकर ढाल, नैनी बाजार , अशोक टॉकीज चौराहा होते हुए रामलीला मैदान पर आकर समाप्त हुआ। कर्ण घोड़ा शोभायात्रा में दर्जनों चौकी, एक दर्जन डी, जे, बैंडबाजा, दर्जनों घोड़ा, हाथी, आकर्षक रोडलाइट सहित कई सांस्कृतिक झाकियां शामिल रही। श्री गणेश जी की सवारी, भगवान शंकर, पार्वती, मां काली तांडव सांग, डांडिया सहित दर्जनों चौकियों ने जनमानस का मनमोह लिया। जगह,जगह पर कलाकारों द्वारा भव्य प्रदर्शन किया गया।
कर्ण घोड़ा शोभायात्रा में महापौर गणेश केशर वानी, विधायक पीयूष रंजन निषाद, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा नेता अपर अधिवक्ता नीरज त्रिपाठी, मानस रामलीला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव धीरू, महामंत्री नयन कुमार कुशवाहा, संयोजक मयंक यादव पार्षद, उपाध्यक्ष राज सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, मंत्री राजकुमार कुशवाहा, विनोद जैकब,थापा, पार्षदगण प्रदीप महरा, रणविजय सिंह, मँचू सिंह, अनूप पासवान,मुन्ना भारतीय, पूर्व प्रधान शिवशंकर दीक्षित, मुरलीधर मिश्रा, संरक्षक सुभाष केशरवानी, मोहम्मद अजहर, सत्य गोपाल यादव, रवीन्द्र गुप्ता, देवीलाल बाबा, अंजुम नाज, वैभवी जोशी, मीना जैसवाल, बीना राठौर, प्रतिमा त्रिपाठी, कमलेश दुबे प्रमुख, रोहित शुक्ला, आशीष राय, मारुती नन्दन तिवारी, रवि यादव, सुशील यादव, सदाशिव दीक्षित,रिंटू ओझा, आदि लोग शामिल रहे! उक्त जानकारी मानस राम लीला समिति के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने दिया है!
0 Comments