Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शताब्दी वर्ष पर शाहगंज दुर्गा बरवारी का विशेष आयोजन


 दुर्गा पंडाल का भव्य रूप



शाहगंज दुर्गा बरवारी के अध्यक्ष अनिल दुबे


शताब्दी वर्ष पर शाहगंज दुर्गा बरवारी का विशेष आयोजन


उड़ीसा के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की थीम पर बनाया जा रहा पंडाल

प्रयागराज। शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की बरवारी  के अवसर पर शहर में में तरह-तरह के पंडाल सजाये जा रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर  पंडालों में देवी दुर्गा की मूर्ति स्थापना के साथ ही पंडालों को अलग अलग थीम पर तैयार किया जा रहा है। संगम नगरी प्रयागराज मे माँ  दुर्गा के पंडाल को कही चंद्रयान, तो कही रामेश्वरम की थीम पर तैयार किया जा रहा है। स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहे शाहगंज बरवारी के सौ साल पूरा होने पर यह के पंडाल को जग्गनाथ पूरी मंदिर की थीम पर बनाया जा रहा है। इस बरवारी की शुरुआत 1924 में हुई थी। बुधवार को प्रभातफेरी से इसकी शुरुआत हुई। गुरुवार को पंडाल में सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा और षष्ठी के दिन पजावा रामलीला कमेटी के कलाकार पूजन अर्चन करेंगे। शाहगंज दुर्गा बरवारी कमेटी के अध्यक्ष अनिल दुबे ने बताया कि शहर के हर खास और आम लोगों को पूजा में शामिल होने के लिए  निमंत्रित  किया गया है। कलकत्ता के कलाकार दिन रात एक कर पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हुए है। पूरे लीडर रोड को ,और पंडाल को कलकत्ता के चंदनपुर की आकर्षक लाइट से सजाया जा रहा है।यहाँ आने पर ऐसा लगेगा की आप जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments