शहरी इलाकों में चिकनगुनिया के मरीज की तादाद 98 फीसदी
एडीज एजिप्टी के करने से फैला है डेंगू और चिकनगुनिया
प्रयागराज। चिकनगुनिया से ग्रसित होने वाले रोगियों में लगभग शत प्रतिशत शहरी इलाकों से ताल्लुक रखने वाले हैं। जिले के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार चिकनगुनिया के 258 केस में 255 शहरी इलाकों से संबंधित पाए गए हैं। जिला मलेरिया अधिकारी प्रयागराज एके सिंह के अनुसार पहली बार शहर में यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल ( UDSP)पर चिकनगुनिया के केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के कुछ मोहल्ले कालिंदीपुरम, मुंडेरा, सुलेम सराय ,टीपी नगर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। जहां इस रोग का प्रसार अधिक है। गौरतलब है कि एडीज एजिप्टी नामक मच्छर ही चिकनगुनिया और डेंगू फैलता है। लेकिन वैज्ञानिक यह नहीं जान पाए हैं कि उसके काटने से किसी व्यक्ति को डेंगू और किसी को चिकनगुनिया क्यों होता है। चिकनगुनिया का प्रसार आमतौर पर दिन के समय और घर के बाहर होता है। ज्यादातर चिकनगुनिया का प्रसार सुबह तड़के समय या दोपहर के बाद होता है। मच्छर काटने की तीन से सात दिन के भीतर इसके लक्षण सामने आते हैं। जिनमें सरदर्द, बदनदर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द और त्वचा पर खराश के निशान होते हैं।













0 Comments