पुलिस महानिदेशक, कारागार ने किया सेंट्रल जेल और जिला जेल का निरीक्षण
नैनी। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक, कारागार पीसी मीणा रविवार को सेंट्रल जेल और जिला जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। मिर्जापुर से कार के द्वारा पहले वह जिला जेल गेट पर पहुंचे। लेकिन उन्होंने अमले को सेंट्रल जेल चलने के लिए कहा कुछ ही देर में उनकी फ्लीट सेंट्रल जेल परिसर में पहुंची। जहां निरीक्षण के उपरांत उनका काफिला जिला जेल पहुंचा।
अपने तय समय पर निरीक्षण के लिए सेंट्रल जेल पहुंचे और सीधे सर्कल के निरीक्षण को पहुंच गए। जहां बंदियों से सुविधाओं के बारे जानकारी ली। पाकशाला में पहुंच कर खाने की गुणवत्ता की जांच की। अस्पताल में भर्ती बंदियों के इलाज के बारे में जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरा से युक्त वॉल के बारे में अधिकारियों से बात की। करीब एक घंटे रहने के बाद बाहर निकले और उन्होंने जेल में बंदियों को मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।
बाहर निकाल कर मीडिया से बात कर उन्होंने मिल रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। अली की बैरक में नगद पैसा मिलने की जांच पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टि में जिनकी जिम्मेदारी थी। उन्हें दंडित किया गया है आगे भी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।। इसके बाद डीजी जेल का काफिला जिला जेल पहुंचा बताया जाता है कि जिला जेल परिसर से मीडिया कर्मियों को बाहर कर दिया गया था।













0 Comments