Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जालसाजों ने हेड वार्डर के खाते से उड़ाए पैसे

जालसाजों ने हेड वार्डर के खाते से उड़ाए पैसे


सेंट्रल जेल में हैं तैनात


नैनी। नैनी सेंट्रल जेल में तैनात जय हेड वार्डर राम विशाल के खाते से जालसाजों ने धोखाधड़ी कर एक लाख दस हजार रुपए उड़ा दिए गए। बताया जाता है कि एक महिला ने खाते और डेबिट कार्ड की सारी जानकारी ले ली थी। मोबाइल पर खाते से पैसे काटने की जानकारी होने पर  उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल नैनी कोतवाली में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।








बांदा के रहने वाले राम विशाल केंद्रीय कारागार नैनी में जेल हेड वार्डर है। वह जेल कैंपस में हो रहते है। इसके पहले उनकी तैनाती हमीरपुर में थी। उस दौरान उन्होंने अपना हमीरपुर बैंक में अपना खाता खुलवाया हुआ था।  राम विशाल के मुताबिक उनके बैंक में केवाईसी के नाम पर आठ जुलाई को किसी महिला ने फोन किया। इसके बाद वह केवाईसी कराने के नाम पर तमाम जानकारियां मांगने लगी। राम विशाल ने केवाईसी अपडेट करने के लिए ओटीपी सहित तमाम जानकारी उस महिला को दे दी। कुछ देर के बाद उनके खाते से पचास हजार रुपए निकल गए। मोबाइल पर मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए। कुछ मिनट में बीस हजार और निकल गए। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 30 हजार उड़ा दिया गया। लगातार खाते से पैसे निकल जाने के बाद वह परेशान हो गए। इसके बाद वह इस मामले में नैनी कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। राम विशाल ने बताया कि बेटी की फीस जमा करने के लिए पैसे रखे हुए थे। लेकिन सारे पैसे खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ा दिया गया। उन्होंने बताया कि साइबर थाने और नैनी कोतवाली में लिखित शिकायत की है। 

Post a Comment

0 Comments