Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कजरी महोत्सव में गायकों व कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

कजरी महोत्सव में गायकों व कवियों ने किया मंत्र मुग्ध


जुटे कलाकारों  ने अपने प्रदर्शन से जमाया रंग


नैनी।  अवंतिका विकास समिति द्वारा नैनी के चंद्रलोक गेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित कजरी महोत्सव व कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी सी पी सिंह एवं प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी, जोन अध्यक्ष पार्षद रणविजय सिंह व वार्ड 40 के पार्षद पवन यादव विशिष्ट अतिथि के साथ ही नव निर्वाचित जोन अध्यक्ष राकेश जायसवाल, पार्षद मयंक यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद शुक्ल ने किया। भोलेनाथ व माता पार्वती के चित्र पर माल्यार्पण के बाद समिति के संयोजक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि  हमें भौतिक विकास के साथ-साथ अपनी माटी, परिपाटी, संस्कृति, संस्कार एवं विलुप्त होती परम्पराओं की भी जीवंतता बनाए रखना है। कार्यक्रम का शुभारंभ कवि रामनाथ त्रिपाठी रसिकेश की सरस्वती वंदना से हुआ। कवि मोहनजी शुक्ल द्वारा भगवान शिव का भजन प्रस्तुत किया गया। 






  सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गंगा प्रसाद ठाकुर व अशोक सिंह की टीम ने लोकभाषा के भजन एवं कजरी गीतों की प्रस्तुति द्वारा सबका मन मोह लिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुषमा विश्वकर्मा ने मनोहारी कजरी गीतों की प्रस्तुति किया। सुचिता मिश्र ने संस्कृत भाषा में स्वरचित कजरी गीत सुनाकर मंच को उंचाई प्रदान किया। नीलम श्रीवास्तव, बिंदू शर्मा, मंजू भल्ला सहित कई लोगों ने अपने गीत प्रस्तुत किये। डॉ राजेंद्र शुक्ल, डॉ वीरेन्द्र कुसुमाकर, युवा कवि सुभाष विश्वकर्मा आदि कवियों ने अपनी काव्य रचनायें प्रस्तुत कर श्रोताओं की तालियां बटोरी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने लोकभाषा की परंपरा को कायम रखने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।





     
कार्यक्रम में समिति के महामंत्री अखिलेश सिंह, मंत्री सुनील साहनी, संयुक्त मंत्री सुभाष चन्द्र,कोषाध्यक्ष अनिल द्विवेदी, शिव शंकर पाण्डेय,रणवीर सिंह, गोविंद चौहान, दीपक पटेल, पत्रकार अखिलेश मिश्र, लोकगायिका मोहिनी श्रीवास्तव, डॉ वीके द्विवेदी, महराज सिंह राठौर, कैप्टन एस पी सिंह, हंसराज चौहान, बी बी दुबे,  सुनील श्रीवास्तव, विकास दुबे, रमानंद शुक्ल, शोभा शुक्ला, आस्था पाण्डेय, पूजा तिवारी, प्रीति मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments