आजादी के अमृत महोत्सव पर निकली गई तिरंगा यात्रा
नैनी। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आजादी क अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। आयोजन का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया। तिरंगा यात्रा नैनी के अभिनंदन गेस्ट हाउस से शुरू होकर नैनी में मेवालाल बगिया, स्टेशन रोड से होते हुए नैनी बाजार, शंकरढाल से विभिन्न चौराहे पर पहुंची।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को नैनी में भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा में सभी पूरे जोश और उत्साह के साथ हाथों में तिरंगा लहराते हुए और देशभक्ति में झूमते हुए नैनी के विभिन्न चौराहे ओर पहुंचे। जहां यात्रा में शामिल महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता का स्वागत भी किया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक पर्व स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने अमर शहीदों द्वारा दिए गए बलिदान को स्मरण कराने का पर्व है। पहलगाम में हुए पाकिस्तान के हमले के बाद भाजपा सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर मुंह तोड़ जवाब दिया। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश के हर नागरिक को जागरूक करना चाहते है कि हर घर तिरंगा लगाया जाए। देश की शाम को सभी के दिलों में जगाना है। हिंदुस्तान के हर नागरिक को गर्व है कि वह हिंदुस्तानी है। उसे अपने घर पर तिरंगा लगाना चाहिए।
0 Comments