Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गंगा यमुना ने दिखाए रौद्र रूप, डूबे कई घाट

 

गंगा यमुना ने दिखाए रौद्र रूप, डूबे कई घाट 


खुले दो शिविर,  लोगों ने ली शरण


प्रयागराज। गगा, यमुना का जलस्तर  मानसून में तीसरी बार बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को बघाड़ा व अशोक नगर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसने से लोग शिविरों में पहुंचे हैं। आशंका है कि आने वाले दो से तीन दिनों में बड़ी संख्या में आमजन प्रभावित हो सकते हैं। प्रशासनिक अफसरों ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। कुछ दिनों पूर्व गंगा के जलस्तर बढ़ने के कारण तमाम लोग राहत शिविरों में पहुंचे थे। जलस्तर में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। बघाड़ा के तटीय क्षेत्र में घरों में पानी आने लगा और दोपहर बाद एनी बेसेंट शिविर में सात परिवार शरण लेने के लिए पहुंच गए हैं।। जबकि कैंट मैरिज हॉल में पांच परिवार के 20 लोग आ चुके थे।






एसडीएम सदर अभिषेक सिंह सुबह बक्शी बांध, बघाड़ा, सलोरी, राजापुर और बेली कछार इलाकों में पहुंचे व बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने तटीय इलाके में लोगों से बात की और उनसे आग्रह किया किया सभी राहत शिविर सक्रिय हैं। अगर किसी को समस्या है तो वो यहां न रुके और सीधे शिविर में जाए। प्रशासन की ओर से जल पुलिस, एनडीआर और एसडीआरएफ को अपनी नावों को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ से तीन गांव भी प्रभावित जलस्तर बढ़ते ही जिले के तीन गांव भी प्रभावित हो गए हैं। फूलपुर तहसील मे बदरा, सोनौटी व करछना में देहली भगेसर गांव में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सभी जगह प्रशासनिक टीमें भेजी गई हैं। 






 प्रयागराज बाढ़ राहत शिविरों की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सर्किट हाउस में की। गुरुवार रात हुई बैठक में उन्होंने जलस्तर के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि एसडीएम और तहसीलदार लोगों के संपर्क में रहें। आधी रात भी किसी को जरूरत पड़े तो उसे राहत शिविर पहुंचाया जाए। डीएम ने राहत शिविरों सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए
वहां पर पीने के पानी, भोजन, विद्युत, शौचालय, साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्रित करने के साथ, बाढ़ राहत शिविरों में हेल्पडेस्क की व्यवस्था जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्वित करने के लिए कहा। कंट्रोल रूम बाढ़ को देखते हुए कंट्रोल रूम सक्रिय है। 


Post a Comment

0 Comments