नगर निगम चलाएगा अब तक का सबसे बड़ा अभियान
अगस्त में कुत्तों के बर्थ कंट्रोल और एंटी रेबीज अभियान की होगी शुरुआत
प्रयागराज। प्रयागराज में अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है जो आवारा कुत्तों के बर्थ कंट्रोल में मददगार होगा इसके साथ ही एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान से शहरी इलाकों में आवारा कुत्तों के खतरों से निपटा जा सकेगा। अगस्त माह में इस अभियान को शुरू करने की तैयारी है। जिसके लिए नगर निगम ने कमर कस ली है।
शहरी क्षेत्र के पॉश कॉलोनी से लेकर घनी आबादी वाले इलाकों में आवारा कुत्ते नियमित रूप से चिंता का विषय रहे है। निगम के अधिकारी इस बात को स्वीकार करते है कि कुत्तों के काटने की घटना और इनसे होने वाले रोड़ हादसे की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। जो कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए काफी खतरनाक हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार निगम सीमा में कुत्तों के काटने की लगभग सात सौ घटनाएं रोज होती है। इससे बचने के लिए नगर निगम ने शहर के रसूलाबाद क्षेत्र में दो फेसिलिटी का निर्माण कराया है जहां पर बर्थ कंट्रोल के लिए कुत्तों का स्टेरलाइजेशन किया जाएगा। ये सेंटर प्रतिदिन दर्जनों कुत्तों को स्टरलाइज्ड किया जाएगा। नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ विजय अमृतलाल के अनुसार लोगों की सुरक्षा की लिए ये अभियान महत्वपूर्ण है।













0 Comments