Header Ads Widget

Responsive Advertisement

छात्रा ने पिस्टल उठा कर मार ली गोली, गंभीर

 छात्रा ने पिस्टल उठा कर मार ली गोली, गंभीर


प्रयागराज। प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र स्थित सदियापुर मोहल्ले में मंगलवार को एक  20 वर्षीय छात्रा ने दोपहर में पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। घर के अंदर गोली की आवाज सुनते ही घरवाले भागकर कमरे में पहुंचे। जहां छात्र खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना करैली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज़ के लिये छात्रा को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां छात्रा हालत अभी गंभीर बनी हुई है। घटना के बारे कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। फिलहाल पुलिस  घटना की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। 






मूल रूप से मध्यप्रदेश के रीवा त्यौंथर बाबूपुर निवासी धर्मराज सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। वह प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र के सरियापुर मोहल्ले में मकान बनवाकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह आर्मी से रिटायर्ड होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते है। धर्मराज के एक बेटा और एक बेटी है। पिता के मुताबिक ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर आए और अपने पिस्टल पलंग पर रख दिए। इसके बाद उनकी बेटी महक सिंह 20 वर्ष पहुंची और पिता की लाइसेंसी पिस्टल उठाकर खुद को गोली मार ली। गोली छात्र के बाए कंधे के नीचे जाकर धंस गई।घरवाले गोली की आवाज सुनकर कमरे में भागते हुए पहुंचे। बेटी जमीन पर खून से सनी तड़प रही थी। घटना के दौरान घरवाले घबरा गए। बेटी को इलाज के लिए शहर के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घरवालों के मुताबिक बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। पुलिस का कहना है कि घर में विवाद हुआ और बेटी ने पिता को लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। छात्रा का इलाज अभी चल रहा है। हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments