Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पंडित प्रेम कुमार मलिक को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार






पंडित प्रेम कुमार मलिक को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार


23 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगे सम्मानित

प्रयागराज। जानी-मानी शास्त्रीय गायक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगीत और परफॉर्मिंग आर्ट के पंडित प्रेम कुमार मलिक का चयन प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी अवार्ड 2019 के लिए किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 फरवरी को पंडित प्रेम कुमार मलिक को सम्मानित करेंगी। नृत्य, संगीत, थियेटर व अन्य पारंपरिक कला में सर्वोच्च प्रदर्शन लिए दिया जाने वाला यह पुरस्कार दूसरे अन्य कलाकारों के साथ किया जाएगा। इस बारे में बताते हुए पंडित प्रेम कुमार मलिक ने बताया कि यह न केवल संगीत क्षेत्र में मेरी सेवा का सम्मान है बल्कि मेरे गुरु और वरिष्ठओं का भी सम्मान है। इस अवसर पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के टीचर्स एसोसिएशन ने पंडित प्रेम कुमार को सफलता पर बधाई दी है। डॉक्टर मलिक दरभंगा घर आने की ध्रुपद गायन से संबंधित हैं उन्होंने अपनी संगीत शिक्षा अपने पिता पंडित विदुर मलिक से सीखी। इस दौरान उन्हें अपने दादा पंडित सुखदेव मलिक से भी शिक्षा प्राप्त हुई। इसके पहले 1980 में उन्हें ऑल इंडिया रेडियो राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिल चुका है। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी है। जिसमें 'दरभंगा कराने और बंदिशें' शामिल है। इसके पहले 2015 में बिहार कला पुरस्कार, द्रुपद भूषण पुरस्कार, तुलसी पुरस्कार, नादरत्न पुरस्कार, स्वामी हरिदास पुरस्कार मिथिला रत्न पुरस्कार शामिल है।

Post a Comment

0 Comments