Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दिव्यांगो के बनाए उत्पादों से लोग हुआ दंग

 



दिव्यांगो के बनाए उत्पादों से लोग हुआ दंग

दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने की योगी सरकार की बड़ी पहल

प्रयागराज।   प्रयागराज में दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने के लिए योगी सरकार की तरफ से आज बड़ी पहल की गई है|यूपी के दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से शहर के उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में सोमवार से तीन दिवसीय कार्यशाला व् दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है|इसमें दिव्यांगो द्वारा तैयार किये उत्पादों को बिक्री के लिए रखा गया है। जिसे देख लोग इनकी भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं। यूपी में यह पहला ऐसा आयोजन है जिसमे दिव्यांगो को आत्म निर्भर बनाने की कोशिश की जायेगी |






प्रयागराज के  उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में आज से तीन दिवसीय कार्यशाला व् दिव्यांग कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया | डीएम प्रयागराज ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की | इस आयोजन में प्रदेश के सभी जिलो और मंडलों से विशेष प्रतिभा रखने वाले दिव्यांग जन हिस्सा ले रहे हैं । उप निदेशक दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग विनीता यादव के मुताबिक   तीन दिन चलने वाले इस आयोजन में परिसर में ही दिव्यांग बच्चो द्वारा तैयार किये उत्पादों की एक प्रदर्शनी भी लगाईं गई है | इसके अलावा दिव्यांग बच्चो  द्वारा यहाँ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा | बेहतर प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग बच्चो को यहाँ सम्मानित भी किया जाएगा | आयोजन में प्रदेश भर की दिव्यांग बच्चो की 39 टीमे हिस्सा ले रही हैं |

Post a Comment

0 Comments