Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रदेश में होगा 11 नई जेलो का निर्माण






प्रदेश में होगा 11 नई जेलो का निर्माण


सरकार ने जारी किया बजट

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार ने सूबे के जिलों में बंदियों की संख्या क्षमता से कहीं अधिक होने के कारण एक केंद्रीय कारागार समेत 11 नई जिलों के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया है। इसके साथ ही मौजूदा जिलों में नई बैरकों का निर्माण भी किया जाना है। बता दें कि मौजूदा जेलों में क्षमता से लगभग दुगनी संख्या में बंदी निरुद्ध है। 11 नई जिलों में ललितपुर में केंद्रीय कारागार और अमेठी, महोबा, कुशीनगर,चंदौली,औरैया, हापुड़, संभल, अमरोहा, भदोही, हाथरस और शामली में जिला कारागार बनाया जाएगा। सूबे के 6 केंद्रीय कारागार आगरा,बरेली,,लखनऊ फतेहगढ़, नैनी,बनारस और 62 जिला कारागारो में लगभग सवा लाख बंदी और सिद्धिदोष है। जिनकी संख्या जेलो की क्षमता से दुगनी है। क्षमता से ज्यादा जेलो में बंदियों के निरुद्ध होने के कारण प्रशासन ने नई जिलों के निर्माण का आदेश दिया है। बताया जाता है कि क्षमता से ज्यादा बंदियों के होने के कारण जेल प्रशासन को इनकी निगरानी में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments