Header Ads Widget

Responsive Advertisement

स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल को मिला देश में दूसरा स्थान






स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल को मिला देश में दूसरा स्थान

आभा कार्ड जारी करने में यूपी में पहला और देश में दूसरा स्थान

प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी की गई रैंकिंग के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के बाद देश में आभा कार्ड(आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता ) जारी करने में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल दूसरे नंबर पर है। जिनकी संख्या 2 लाख से ऊपर है। यह आंकड़ा इस वर्ष के अप्रैल तक का है। जानकारी के अनुसार आभा कार्ड एक 14 अंकों की संख्या होती है। जिसका उपयोग लोगों की सहमति से उनका स्वास्थ्य रिकॉर्ड स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को शेयर किया जाता है। इसमें व्यक्ति का मेडिकल स्टेटस रिकॉर्ड होता है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन प्रयागराज से प्राप्त जानकारी के अनुसार आधार कार्ड जारी करने में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल यूपी में पहले और देश में दूसरे स्थान पर है प्रयागराज में आधार कार्ड जारी करने की सुविधा स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल बली डफरिन काल्विन और आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केदो पर उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments