Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चंद्रयान 3 : सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित

 




चंद्रयान 3 : सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित


23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंडिंग करने की है योजना

प्रयागराज। चंद्रयान 3 को इसरो के वैज्ञानिकों ने 5 अगस्त दिन शनिवार साइंस करीब 7:00 बजे पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के बाहर चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया है। इसरो द्वारा दी गई जानकारी के बाद देशभर में खुशी का माहौल है। अपनी 40 दिन की यात्रा में चंद्रयान 3 की यह महत्वपूर्ण पड़ाव है। 22 दिन के सफर के बाद शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित होते ही वैज्ञानिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। योजना के मुताबिक इसरो 23 अगस्त को चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग चंद्रमा पर करा सकता है। अभी चंद्रयान 37200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद  अमेरिका ,रूस और चीन के बाद भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा।

Post a Comment

0 Comments