Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बुर्के में हाई कोर्ट पहुंची जैनब फातिमा







बुर्के में हाई कोर्ट पहुंची जैनब फातिमा


तेजी से वायरल हो रही फोटो,आधिकारिक पुष्टि नहीं

प्रयागराज। बुर्का पहने एक महिला की फोटो इन दिनों बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह खालिद अजीम उर्फ अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा है। जो उमेश पाल हत्याकांड में नामजद है और इन दिनों फरार चल रही हैं। बताया जाता है कि जैनब फातिमा ने हाई कोर्ट पहुंचकर अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है। लेकिन पुलिस इस मामले से पूरी तरह अनजान है। यह फोटो कब की है इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो फोटो के सामने आने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। पुलिस हाई कोर्ट के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बताया जाता है कि हाईकोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों पर इस मामले में गाज गिरनी तय है। फोटो लगभग 10 दिन पुरानी बताई जाती है। उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही जैनब फातिमा समेत 6 आरोपियों को पुलिस भगोड़ा घोषित कर चुकी है। शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ लगातार उनका पीछा कर रही है। फोटो के संबंध में किसी पुलिस अधिकारी की प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है। लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म है।

Post a Comment

0 Comments