महाकुंभ से पहले बनकर तैयार होगा नैनी मे ई- बस डिपो
फरवरी 2024 तक मिलेंगी 100 नई ई-बसें
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के पहले प्रयागराज के नैनी इलाके में ई-बस डिपो का निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों ने इसके लिए जरूरी जमीन को चिन्हित कर लिया है। गौरतलब है कि फरवरी 2024 तक प्रयागराज को 100 नई. इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त हो जाएंगी। जिन्हें सभी महत्वपूर्ण मार्गों पर चलाया जाएगा।अभी पांच रूटों पर 50 ई-बसें चलाई जा रही है प्रस्तावित डिपो के लिए नैनी में जमीन प्रयागराज नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। शनिवार को अधिकारियों के दल ने की नैनी में चार्जिंग स्टेशन के बगल में प्रस्तावित भूमि का दौरा कर हालात का जायजा लिया। नगर निगम के मुख्य अभियंता सतीश कुमार ने कहा कि प्रस्तावित डिपो का निर्माण लगभग 4 एकड़ जमीन पर किया जाएगा। जिसके लिए बजट केंद्र सरकार द्वारा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री ई-बस स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों को 1800 ई बसें दी जाएगी। जिसमें प्रयागराज के हिस्से में 100 बसें आएंगी। अभी तक उत्तर प्रदेश में 740 की ई बसें संचालित की जा रही है।














0 Comments