भारद्वाज आश्रम को दिया जाएगा भव्य आकार,बजट स्वीकृत
महाकुंभ 2025 के पहले होगा विकास
प्रयागराज। महाकुंभ 2025 के पहले प्रयागराज के भारद्वाज आश्रम को भव्य रूप दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने फंड स्वीकृत कर दिया है। इसके पहले आश्रम और मंदिर के आसपास विकास कार्य के लिए सरकार ने 3 करोड़ 13 लख रुपए का बजट स्वीकृत किया था। भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर के लिए संशोधित बजट में सरकार को 15 करोड़ 42 लख रुपए का प्रस्ताव किया गया था। संशोधित बजट पर सरकार ने अपनी सहमति देते हुए 13 करोड़ 35 लख रुपए स्वीकृत कर दिया है। जिसमें 3 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि विकास कार्य के लिए जारी भी कर दी गई है। इस स्वीकृत बजट से कॉरिडोर, गेट निर्माण आश्रम का पुनरुद्धार,वेदशाला का निर्माण सेल्फी प्वाइंट आदि बनाया जाएगा। यह जानकारी महाकुंभ मेला प्राधिकरण से प्राप्त हुई है। गौरतलब है कि भारद्वाज आश्रम के विकास के लिए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने कई बार आवाज उठाई थी। प्रयागराज में भारद्वाज आश्रम हिंदू संस्कृति और सभ्यता का सैकड़ो सालों से प्रतीक रहा है। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम के समय गंगा नदी आश्रम के पास से ही बहती थी। ऐसा भी विश्वास किया जाता है कि भगवान राम ने भारद्वाज ऋषि से मिलकर आशीर्वाद लिया था। भारद्वाज ऋषि को वेद,पुराण, आयुर्वेद और धनुर्वेद जैसे विधाओं का प्रवीण माना जाता है। यहां स्थित गुरुकुल शिक्षा का एक महान केंद्र था।













0 Comments