गर्लफ्रेंड ने दिया था सद्दाम का पता !
नई दिल्ली से एसटीएफ ने किया था गिरफ्तार
प्रयागराज। पूर्व विधायक व माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले सद्दाम की गिरफ्तारी को लेकर खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों की माने तो गर्लफ्रेंड की सूचना पर अशरफ को नई दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लैट से एसटीएफ ने धर दबोचा था। अशरफ की जेल जाने के बाद सद्दाम ने ही अशरफ की जमीन के कारोबार और वसूली का साम्राज्य अपने हाथों में ले लिया था अशरफ के बरेली जेल में बंद होने के बाद सद्दाम ने बरेली में ही अपना ठिकाना बना लिया था। जहां से वह अशरफ की सुविधाओं का ख्याल रखता था। पैसे की कमी न होने के कारण सद्दाम शानो शौकत से रहता था। इसी बीच उसके संबंध कई लड़कियों से हो गए थे। बताया जाता है कि सपा सरकार में पूर्व मंत्री रहे एक शख्स की बेटी अनम से ही मिलने वह नई दिल्ली पहुंचा था। जिससे वह शादी करना चाहता था। एसटीएफ को इलाहाबाद में उसकी एक गर्लफ्रेंड से सद्दाम के दिल्ली में होने की जानकारी मिल गई थी। हालांकि इस विषय पर पुलिस अधिकारी कुछ बोलने से बच रहे हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार फरारी के सात महीने के दौरान सद्दाम सात शहरों में छिपा था। इस दौरान उसका शाइस्ता परवीन हुआ जैनब से बराबर संपर्क बना हुआ था। प्रयागराज पुलिस अब उसे डिमांड पर लेने की तैयारी में है।













0 Comments