अयोध्या के सरयू तट पर लाखो दीपों के रोशनी में मना दीपोत्सव
गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड
लखनऊ। अयोध्या में शनिवार को सरयू तट पर 51 घाटों पर 22 लाख 23 हजार दीपों के साथ दीपोत्सव मनाया गया। जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। इसके पहले 2022 में 17 लाख दीपों के साथ दीपोत्सव मनाया गया था। 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार के गठन के पश्चात दीपोत्सव मनाना शुरू हुआ था। जिसकी शुरुआत इक्कावन हजार दीपों से हुई थी। जो क्रमशः 2019 में 4 लाख दस हजार, 2020 में 6 लाख, 2021 में 9 लाख पहुंच गई थी। दीपोत्सव की शुरुआत से पहले भगवान राम के जीवन पर आधारित 18 मनोरम एवं धार्मिक झांकियां निकाली गई। इन झांकियां की शुरुआत उदय स्क्वायर से हुई जो राम कथा पार्क पर जाकर समाप्त हुई। इन झांकियां को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर देशभर से कई राज्यों के कलाकार भी शामिल हुए।













0 Comments