अतीक अहमद के दो करीबी पुलिस एनकाउंटर में घायल
पुलिस को थी काफी समय से तलाश
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद गैंग के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ऑक्टोपस के तहत मे धूमनगंज थाना पुलिस की लंबे समय से तलाश दो गो तस्करों से शनिवार तड़के दामुपुर कसारी मसारी में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फरार चल रहे दस हजार के इनामी गो तस्कर मोहम्मद खुसरो वह एक अन्य गो तस्कर ताहा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दामुपुर कसारी मसारी में दोनों को तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख मोहम्मद खुसरो व ताहा ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों गो तस्करों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने गो तस्करों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए एसआरएन में भर्ती कराया है। उनके पास से तमंचा भी बरामद कर लिया गया है। बताया जाता है की गौ तस्कर मोहम्मद खुसरो पर गंभीर धाराओं में धूमनगण थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसका कनेक्शन माफिया अतीक अहमद के गैंग के आईएस 227 से भी बताया जाता है। मोहम्मद खुसरो और ताहा गो तस्करी के अवैध धंधे में पिछले कई सालों से लिप्त थे। ताहा के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटा जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों को उपचार के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments