Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने फांसी लगा दे दी जान, परिजनों में कोहराम

आर्थिक तंगी के चलते अधेड़ ने फांसी लगा दे दी जान, परिजनों में कोहराम 


 बड़ी बहु के इलाज में आठ लाख रुपए से अधिक खर्च होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार


 अधेड़ मानसिक अवसाद का हो गया था शिकार 



नैनी। घूरपुर थाना क्षेत्र के चम्पतपुर गांव में एक अधेड़ ने मंगलवार की भोर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह जब घर वालो ने देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।






स्थानीय थाना क्षेत्र के चम्पतपुर गांव निवासी रंगलाल प्रजापति पुत्र स्वर्गीय शिवराम प्रजापति उम्र (55) गांव मे ही चाय, पान की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात रोज की तरह खाना खाकर सभी लोग सो गए ,इसी बीच मंगलवार की भोर मे रंगलाल प्रजापति ने दुकान के अंदर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह लोगों ने देखा तो दरवाजा खुला था। परिजन जब अंदर गए तो देखे कि रंगलाल प्रजापति का शव फांसी पर लटक रहा था। यह घटना देखकर सभी लोग परेशान हो गए और कोहराम मचा तो आस पास के लोग एकत्र हो गए। परिजनों ने बताया कि रंगलाल के बड़ी बहु रजनी प्रजापति पत्नी नरेंद्र प्रजापति एक वर्ष पूर्व से बीमार चल रही थी आंत का ऑपरेशन कराने के बाद भी उसका इलाज चल रहा था जिसमें 8 लाख रुपए से अधिक खर्च हो गया था। जिससे परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जिसके चलते रंग लाल मानसिक अवसाद में चले गए थे। जिसके चलते मंगलवार भोर में फांसी लगा जान दे दी।

मृतक रंगलाल प्रजापति के दो बेटे नरेंद्र और रवि दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते हैं तीन बेटियां भी हैं जिसमे से एक बेटी की शादी हो चुकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही बच्चों व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

0 Comments