पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गाँधी की मनाई गई जयन्ती
नैनी। क्षेत्र में देश के पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न से सम्मानित स्वर्गीय राजीव गाँधी की 81 वी जयन्ती सदभावना दिवस के रूप में बुधवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय काटन मिल तिराहा पर मनाई कि। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि देश आधुनिक भारत के शिल्पकार और देश में कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में सदैव याद करेगा l पूर्व प्रधानमन्त्री स्वर्गीय राजीव गाँधी युवाओं के प्रेरणास्रोत रहेगें l आज पूरा देश उनकी याद में सादर नमन कर रहा हैं l जयन्ती सदभावना कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष नयन कुमार कुशवाहा और संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी महासचिव राकेश श्रीवास्तव ने किया l कार्यक्रम में सर्व विनोद जैकब, राजकुमार कुशवाहा, मुन्ना जाफ़री, नागेश भारतीय, अंजुम नाज, सतीश श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, विजय कुशवाहा, अशोक सोनी, पप्पू आदि लोग शामिल रहें।
0 Comments