Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हत्या के लिए उकसाने वाले तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 हत्या के लिए उकसाने वाले तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 



हत्यारे सरन  सिंह को पुलिस पहले ही भेज चुकी हैं जेल 

 प्रयागराज। करेली थाना अंतर्गत पीयूष सिंह की हत्या के संबंध में उसके बाबा शरण सिंह को उकसाने वाला तांत्रिक क़ो  रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तांत्रिक का नाम मुन्नालाल 45  पुत्र रामखेलावन निवासी धुस्कहा कौशांबी हैं। पुलिस से पूछताछ के दौरान तांत्रिक मुन्ना लाल ने बताया की सरन सिंह से उसकी पहचान लेबर चौराहे, करेली में हुई थी। उसने सरन सिंह को सलाह दी थी कि शव क़ो  नो टुकड़े में करके दक्षिण,पश्चिम या उत्तर दिशा में फेंकना होगा तभी घर की शांति होगी। पूछताछ के दौरान मुन्नालाल ने स्वीकार किया कि यह मेरी बहुत बड़ी गलती थी। मुन्नालाल ने बताया कि पहले वह राजगीर का काम करता था बाद में तंत्र मंत्र की क्रियाएं करने लगा।






औद्योगिक क्षेत्र थाना के हाइटेक सिटी के बगल कुरिया गांव के यादव बस्ती के पास मंगलवार को एक अधेड़ शख्श द्वारा फेकी गई सर कटी लाश मिली थी। सिर कटी लाश की पहचान 11वीं में पढ़ने वाले पीयूष सिंह पुत्र स्वर्गीय अजय सिंह  निवासी सदियाबाद थाना करेली के रूप मे हुई। जबकि हत्यारा, मृतक का चचेरा बाबा सरन सिंह था। पीयूष  सिंह पुत्र स्वर्गीय अजय सिंह मंगलवार कि सुबह करीब 08:30 बजे घर से स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर शास्त्री नगर करैली जाने के लिए निकला परंतु वापस घर नहीं आया। शाम को करीब तीन बजे औद्योगिक क्षेत्र थाना के अंतर्गत हाइटेक सिटी के पास कुरिया गांव के यादव बस्ती के निकट एक स्कूटी सवार द्वारा सिर कटी लाश को फेंक कर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने करेली के  सैदपुर क्षेत्र के बरखण्डी महादेव मंदिर रोड पर सरपतों के पास से सरन सिंह क़ो गिरफ्तार किया गया व उसकी निशादेही पर आला कत्ल लोहे की 01 आरी मय फर्मा, लोहे का 01 चापड़ व 500/- रुपये नकद बरामद किया गया था।


Post a Comment

0 Comments